
Bihar B.Ed प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद अब सफल अभ्यर्थियों के लिए अगला महत्वपूर्ण चरण शुरू होने जा रहा है। B.R.A. Bihar University, Muzaffarpur ने काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा में सफल उम्मीदवार 24 जून 2026 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और अपनी पसंद के कॉलेजों का चयन कर सकेंगे।
7 जून 2026 को आयोजित हुई इस B.Ed Entrace Exam Result 19 जून को घोषित किया गया था। अब मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को विभिन्न B.Ed कॉलेजों में सीट आवंटित की जाएगी। ऑनलाइन चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 24 जून से शुरू होकर 28 जून 2026 तक चलेगी।
काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग शुरू | 24 जून 2026 |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि | 28 जून 2026 |
| प्रथम चरण सीट अलॉटमेंट | 03 जुलाई 2026 |
| प्रथम चरण सीट कन्फर्मेशन फीस भुगतान | 03 जुलाई से 09 जुलाई 2026 |
| प्रथम चरण दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश | 04 जुलाई से 10 जुलाई 2026 |
| द्वितीय चरण सीट अलॉटमेंट | 14 जुलाई 2026 |
| द्वितीय चरण सीट कन्फर्मेशन फीस भुगतान | 14 जुलाई से 17 जुलाई 2026 |
| द्वितीय चरण दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश | 15 जुलाई से 18 जुलाई 2026 |
| कक्षाओं का प्रारंभ | 20 जुलाई 2026 |
| तृतीय चरण सीट अलॉटमेंट | 23 जुलाई 2026 |
| तृतीय चरण सीट कन्फर्मेशन फीस भुगतान | 23 जुलाई से 26 जुलाई 2026 |
| तृतीय चरण दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश | 24 जुलाई से 27 जुलाई 2026 |
तीन चरणों में होगी सीट आवंटन प्रक्रिया
विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पहला सीट अलॉटमेंट 3 जुलाई 2026 को जारी किया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित अवधि में सीट कन्फर्मेशन फीस जमा करनी होगी और संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराना होगा।
दूसरे चरण की अलॉटमेंट सूची 14 जुलाई तथा तीसरे और अंतिम चरण की सूची 23 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी। वहीं, शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं 20 जुलाई से शुरू होंगी।
कौन से दस्तावेज होंगे जरूरी?
काउंसलिंग और एडमिशन के समय अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र, स्कोर कार्ड, 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट, स्नातक की डिग्री, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो तथा आरक्षण से संबंधित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। सभी दस्तावेजों की मूल प्रति और स्व-सत्यापित फोटोकॉपी साथ रखना आवश्यक होगा।
अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
कॉलेज चयन करते समय अधिक से अधिक विकल्प भरना उम्मीदवारों के लिए फायदेमंद हो सकता है। सीट आवंटन पूरी तरह मेरिट, आरक्षण नियमों और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाएगा। इसलिए अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग पूरी करना बेहतर रहेगा।
Visit official website for more details and Counselling
For More Information and Help
WhatsApp पर Chat करें या Instagram पर मैसेज भेजें
S. N. Jabin
🎓 M.Sc in Mathematics with Computer Science
⭐ Scholarship Content Specialist (5+ Years Experience)
My name is S. N. Jabin, the Founder and Author of this website. I hold an M.Sc in Mathematics with Computer Science and have spent over five years creating reliable, accurate and easy-to-understand scholarship content for students in India.