Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 50000 Name Add 2026: लिस्ट में नाम जोड़ने की नई प्रक्रिया शुरू

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 50000 Name Add 2026: लिस्ट में नाम जोड़ने की नई प्रक्रिया शुरू

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के अंतर्गत Bihar Graduation Pass Scholarship के लिए Rs. 50000 के लिए Name Add को लेकर अब उच्च शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा नया आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस अपडेट के बाद अब नाम जोड़ने की प्रक्रिया और भी स्पष्ट हो गई है। अगर आपका नाम अभी तक लिस्ट में नहीं है, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार:

  • सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को छात्राओं का डेटा अपडेट करना होगा
  • दिसंबर 2025 तक पास सभी छात्राओं का रिकॉर्ड पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा
  • पहले छूट चुकी छात्राओं का नाम भी जोड़ा जाएगा
  • डेटा अपलोड की अंतिम तिथि 15 मई 2026 तय की गई है

इस प्रक्रिया के बाद पात्र छात्राएं ₹50,000 Graduation Scholarship के लिए आवेदन कर सकेंगी।

किन छात्राओं को मिलेगा ₹50,000 Scholarship?

Bihar Graduation Scholarship का लाभ उन्हीं छात्राओं को मिलेगा जो:

  • बिहार के विश्वविद्यालय से स्नातक पास हैं
  • दिसंबर 2025 तक उत्तीर्ण हो चुकी हैं
  • और जिनका नाम अभी पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के लिए कैसे होगा Name Add?

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आधिकारिक Notification के अनुसार छात्राओं का Name Add और Data संबंधित विश्वविद्यालयों द्वारा नवनिर्मित Portal पर Upload किया जाएगा। विभाग ने विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया है कि दिसंबर 2025 तक उत्तीर्ण सभी छात्राओं का परीक्षाफल Portal पर अपलोड किया जाए।

प्रक्रिया इस प्रकार होगी:

  • विश्वविद्यालय अपने अधीन महाविद्यालयों का विवरण अपलोड करेंगे
  • संचालित Courses की जानकारी Portal पर जोड़ी जाएगी
  • दिसंबर 2025 तक उत्तीर्ण छात्राओं का Result Upload किया जाएगा
  • पूर्व में छूटे हुए प्रकाशित परीक्षाफल भी Portal पर Add किए जाएंगे
  • सरकार से मान्यता प्राप्त Courses को भी Portal पर शामिल किया जाएगा

इसके बाद छात्राएं Portal पर अपना विवरण चेक कर सकेंगी।

नोट: आधिकारिक Notification में छात्रों से किसी प्रकार के Document जमा करने या स्वयं Name Add करने की प्रक्रिया का उल्लेख नहीं किया गया है।

15 मई 2026 तक पूरा होगा काम

नोटिफिकेशन के अनुसार विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि:

✅ 15 मई 2026 तक सभी छात्राओं का डेटा पोर्टल पर अपलोड किया जाए
✅ पूर्व में छूटे हुए रिजल्ट और मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम भी शामिल किए जाएं

For More Information and Help

WhatsApp पर Chat करें या Instagram पर मैसेज भेजें

Chat on WhatsApp Message on Instagram

S. N. Jabin

Founder & Author

🎓 M.Sc in Mathematics with Computer Science

⭐ Scholarship Content Specialist (5+ Years Experience)

My name is S. N. Jabin, the Founder and Author of this website. I hold an M.Sc in Mathematics with Computer Science and have spent over five years creating reliable, accurate and easy-to-understand scholarship content for students in India.