Gaon Ki Beti Yojana 2026: Apply Online, Eligibility & Last Date

Gaon Ki Beti Scholarship 2026 is open for eligible students. Check eligibility, benefits, documents required, and how to apply online step by step.

ग्रामीण क्षेत्रों की मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा Gaon Ki Beti Yojana चलाई जाती है। इस योजना के तहत 12वीं पास छात्राओं को कॉलेज की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता (Scholarship) प्रदान की जाती है।

यदि आपने 12वीं में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं और गांव की निवासी हैं, तो आप इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाशाली छात्राओं को कॉलेज की पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इसके लिए छात्रा का 12वीं में कम से कम 60% अंक होना आवश्यक है।

योजना का नामगांव की बेटी योजना (Gaon Ki Beti Yojana)
राज्यमध्य प्रदेश
लाभार्थीग्रामीण क्षेत्र की छात्राएं
उद्देश्यउच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक पोर्टलhescholarship.mp.gov.in

महत्वपूर्ण सूचना: गाँव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के सत्र 2023-24 के नवीन एवं नवीनीकरण (Fresh & Renewal) आवेदनों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 जून 2026 से 04 जुलाई 2026 तक पुनः शुरू कर दी गई है। जिन छात्राओं ने अभी तक आवेदन नहीं किया है या आवेदन लॉक (Lock) नहीं किया है, वे अंतिम तिथि से पहले सही जानकारी के साथ अपना आवेदन भरकर Lock अवश्य करें। 04 जुलाई 2026 के बाद आवेदन लॉक करने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

Scholarship Amount (छात्रवृत्ति राशि)

इस योजना के अंतर्गत चयनित छात्राओं को निम्नलिखित छात्रवृत्ति दी जाती है :

पाठ्यक्रमछात्रवृत्ति राशि
सामान्य स्नातक (UG)₹500 प्रति माह (10 माह) = ₹5,000 प्रति वर्ष
तकनीकी एवं चिकित्सा पाठ्यक्रम₹750 प्रति माह (10 माह) = ₹7,500 प्रति वर्ष

Eligibility for Gaon Ki Beti Yojana

Gaon Ki Beti Yojana का लाभ लेने के लिए छात्रा को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी :

  • छात्रा मध्य प्रदेश की निवासी हो।
  • छात्रा ग्रामीण (Village) क्षेत्र की हो।
  • 12वीं कक्षा में कम से कम 60% अंक प्राप्त किए हों।
  • 12वीं के बाद किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय में स्नातक (UG) में प्रवेश लिया हो।
  • केवल छात्राएं ही इस योजना के लिए पात्र हैं।

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

कार्यक्रमतिथि
Application Re-Start Date25 June 2026
Apply Last Date04 July 2026
Application Lock Last Date04 July 2026

How to Apply Online for Gaon Ki Beti Yojana 2026?

Gaon Ki Beti Yojana के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत आसान है।

  • MP Higher Education Scholarship Portal पर जाएं।
  • New Registration पर क्लिक करें।
  • अपनी Samagra ID दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • User ID और Password से Login करें।
  • Gaon Ki Beti Yojana का चयन करें।
  • आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन की जांच करें और Submit बटन पर क्लिक करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन की रसीद (Print) सुरक्षित रखें।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी (Samagra ID)
  • 12वीं की मार्कशीट
  • निवास प्रमाण पत्र
  • गांव की बेटी प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • कॉलेज प्रवेश प्रमाण पत्र

Important Links

Online ApplicationClick to Apply Online
Official WebsiteVisit Official Website

For More Information and Help

WhatsApp पर Chat करें या Instagram पर मैसेज भेजें

Chat on WhatsApp Message on Instagram

S. N. Jabin

Founder & Author

🎓 M.Sc in Mathematics with Computer Science

⭐ Scholarship Content Specialist (5+ Years Experience)

My name is S. N. Jabin, the Founder and Author of this website. I hold an M.Sc in Mathematics with Computer Science and have spent over five years creating reliable, accurate and easy-to-understand scholarship content for students in India.