
UP Scholarship 2025-26: कम पैसा आने पर घबराएं नहीं, जल्द मिलेगा Second Installment
UP Scholarship 2025-26 को लेकर छात्रों के बीच लगातार सवाल उठ रहे हैं। कई स्टूडेंट्स ने बताया है कि उनके बैंक अकाउंट में Scholarship Amount आ चुका है, लेकिन Claim Fee की तुलना में काफी कम पैसा मिला है। ऐसे में छात्रों के मन में यह सवाल है कि क्या बाकी पैसा दोबारा मिलेगा या नहीं।
जानकारी के अनुसार, कई छात्रों के UP Scholarship Status में Claim Fee ₹50,000+ दिख रहा है, लेकिन उनके अकाउंट में केवल ₹6,000 – ₹15,000 तक की राशि आई है। यह स्थिति बड़ी संख्या में General, OBC और Minority Students के साथ देखने को मिल रही है।
क्यों आया कम UP Scholarship Amount?
पहले Second Installment केवल SC/ST Students को ही मिलता था, जिसमें Scholarship का 60% हिस्सा Central Government और 40% हिस्सा State Government देती थी। लेकिन 2025-26 session में नियमों में बदलाव किया गया है।
अब OBC, General और Minority Students को भी Scholarship दो किस्तों (Installments) में मिल सकती है। इसका मतलब है कि जिन छात्रों को कम पैसा मिला है, वह संभवतः First Installment है और बाकी पैसा Second Installment में भेजा जाएगा।
OBC छात्रों के लिए बड़ा बजट जारी
रिपोर्ट के अनुसार OBC Scholarship के लिए लगभग ₹450 करोड़ का बजट जारी किया गया है, जिसमें करीब ₹270 करोड़ Central Government और ₹180 करोड़ State Government द्वारा दिया जाएगा। इससे यह स्पष्ट होता है कि इस बार अधिक छात्रों को किस्तों में Scholarship दी जाएगी।
Minority छात्रों को मिल चुका है Second Installment
कई Minority Students को पहले कम पैसा मिला था, लेकिन अगले 1–2 दिनों में उनके अकाउंट में Second Installment भी ट्रांसफर हो गया। इससे उम्मीद है कि बाकी छात्रों को भी जल्द पूरा पैसा मिल सकता है।
UP Scholarship का कब तक आएगा बाकी पैसा?
सूत्रों के अनुसार 31 March 2026 तक या उससे पहले General, OBC और Minority Students के खाते में Second Installment भेजा जा सकता है। इसलिए जिन छात्रों को कम Scholarship Amount मिला है, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है।
👉 अगर आपके अकाउंट में कम पैसा आया है, तो संभावना है कि बाकी राशि जल्द ट्रांसफर कर दी जाएगी।
For More Information and Help
WhatsApp पर Chat करें या Instagram पर मैसेज भेजें
S. N. Jabin
🎓 M.Sc in Mathematics with Computer Science
⭐ Scholarship Content Specialist (5+ Years Experience)
My name is S. N. Jabin, the Founder and Author of this website. I hold an M.Sc in Mathematics with Computer Science and have spent over five years creating reliable, accurate and easy-to-understand scholarship content for students in India.